हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home चंडीगढ़ डॉ. कौर ने 14...

    डॉ. कौर ने 14 सुपरवाइजरों और 2 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Chandigarh News
    नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपती हुई डॉ. बलजीत कौर।

    चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान करने की वचनबद्धता के चलते सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 सुपरवाईजरों और 2 क्लर्कों को पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने उन्हें समर्पण और ईमानदारी से काम करने का न्योता दिया। Chandigarh News

    उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वे सदैव सेवा भावना से अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे ईमानदारी को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी एक निष्पक्ष समाज बनाने के लिए मार्गदर्शन मिल सके। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह सरकार ईमानदारी की बुनियाद पर बनी है, इसलिए लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाना जरुरी है कि विभाग के कर्मचारी और अधिकारी ईमानदारी के साथ लोगों को समय पर अच्छी सेवाएं प्रदान कर रहे है। Chandigarh News

    उन्होंने 14 सुपरवाईजरों को नियुक्ति पत्र दिए, जिनमें एक दिव्यांग भी शामिल है। इसके अलावा अनुकंपा के आधार पर 2 क्लर्कों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। मंत्री के निर्देश पर इन सभी कर्मचारियों को उनके घर के पास ही तैनात किया गया है। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डॉयरैक्टर माधवी कटारिया और अतिरिक्त डायरैक्टर चरणजीत सिंह उपस्थित थे। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– बठिंडा में होमगार्ड से एसएलआर राइफल छीनी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here