हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डॉ. बलजीत कौर...

    डॉ. बलजीत कौर ने रखी पंजाब के पहले वर्किंग वूमेन हॉस्टल की आधारशिला

    Jalandhar News
    हॉस्टल पर 2.17 करोड़ की राशि होगी खर्च, क्रैच का भी होगा प्रबंध

    हॉस्टल पर 2.17 करोड़ की राशि होगी खर्च, क्रैच का भी होगा प्रबंध

    • 100 कामकाजी महिलाओं के ठहरने का प्रबंध | (Jalandhar News)

    जालंधर (सच कहूँ  न्यूज)। महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में अपनी तरह के पहले हॉस्टल की आधारशिला रखी। इस हॉस्टल पर 2.17 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसमें 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था के साथ-साथ छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रैच का प्रबंध भी होगा।

    डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही है, जिनमें कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की भी योजना एक है। इसी योजना अधीन पंजाब सरकार अलग-अलग शहरों में वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाने की योजना बना रही है, जिसकी शुरुआत आज जालंधर से की गई है। इन हॉस्टलों में जहां 100 कामकाजी महिलाओं के ठहरने का प्रबंध होगा, वहीं हॉस्टल में क्रैच भी खोले जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने छोटे बच्चों को क्रैच में छोड़ कर बिना चिंता अपने काम पर जा सकें। (Jalandhar News)

    महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम | (Jalandhar News)

    कैबिनेट मंत्री ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरुरतमंद महिलाओं में आत्म-सम्मान की भावना पैदा करने के साथ-साथ सुरक्षित माहौल देने में मदद करेगी। हॉस्टल की सुविधा कामकाजी महिलाओं, जो अकेली, विधवा, तलाकशुदा, विवाहित आदि ले सकती है, बशर्ते उनके पति या नजदीकी परिवार उस शहर/क्षेत्र में न रहते हो। इसके इलावा समाज के पिछड़े वर्ग की महिलाओं और विकलांगों को विशेष पहल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं दूसरे शहरों में घर से बाहर काम नहीं कर पाती है।

    क्योंकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवास नहीं मिलता है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में बाधक है। उन्होंने कहा कि अगर कामकाजी महिलाओं को इस प्रकार के होस्टलों की सुविधा मिल जाए तो वे घर से बाहर बड़े शहरों में काम करने या नौकरी पाने से नहीं हिचकेंगी, जिससे महिलाओं के विकास के साथ-साथ पंजाब का भी विकास होगा।

    ‘विदेशों में महिलाओं का शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति’

    पंजाब सरकार की तरफ से विदेशों में राज्य की महिलाओं के शोषण को रोकने संबंधी नीति निर्माण के लिए पहली विचार चर्चा केबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में जालंधर में आयोजित की गई। जालंधर के जिला प्रशासकीय परिसर में हुई चर्चा के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कापोर्रेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने साथ हुई त्रासदी की कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी।

    कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) ने उनके दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यत्नशील है। विचार-चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि एजेंटों ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर खुशहाल जीवन का सपना दिखाया और उन्हें विदेश भेज दिया, जहां उन्हें कई तरह के शोषण का शिकार होना पड़ा। डॉ़ कौर ने कहा कि पंजाब की महिलाओं के इस तरह के

    दुर्भाग्यपूर्ण शोषण और दुर्व्यवहार को राज्य सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए सख्त कानूनी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान एजेंटों की तरफ से धोखाधड़ी की सबसे बड़ी समस्या सामने आई है, जिसे पंजाब सरकार अनाधिकृत एजेंटों पर नकेल कस दूर करेगी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब में चल रही ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ योजना के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब के युवाओं के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here