डा सी पी जोशी विधानसभा अध्यक्ष होंगे

C. P. Joshi

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया | Dr CP Joshi

जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डा सी पी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज यहां बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए डा सी पी जोशी (Dr CP Joshi) के नाम पर सहमति हो गई हैं। कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन डा सी पी जोशी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जयपुर के हवामहल से विधायक महेश जोशी सरकारी मुख्य सचेतक तथा नावां से विधायक महेन्द्र चौधरी उपमुख्य सचेतक होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।