हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home सरसा गर्ल्स कॉलेज,...

    गर्ल्स कॉलेज, सरसा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने बताया अपना लक्ष्य!

    Sirsa News
    गर्ल्स कॉलेज, सरसा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने बताया अपना लक्ष्य!

    छात्राएं समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हों

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा में वूमेन सेल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार, नारी शक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिलाओं के अधिकारों पर जागरूकता अभियान शामिल था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट एंड गाइड की जिला ऑर्गेनाइजेशन कमिश्नर एवं लेक्चरर होम साइंस मैडम ऊषा गुप्ता ने शिरकत की। Sirsa News

    NSS Camp: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस शिविर में आस्था और प्रियंका चुनी गई बेस्ट वॉलंटियर

    कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखें और महिला दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ऊषा गुप्ता ने उपस्थित छात्राओं और स्टॉफ सदस्यों को उचित खानपान व सही जीवन शैली के मंत्र बताए और महिलाओं के समाज में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि स्वस्थ महिला हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर कार्य कर सकती है। उसके लिए अपने अंदर के साहस को जानना आवश्यक है।

    सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया

    कॉलेज की छात्रा रितिका ने महिला सशक्तिकरण पर कविता के माध्यम से अपने विचार रखे और सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। एनसीसी की छात्राओं ने महिला दिवस पर रंगोली बना कर महिलाओं के समर्पण और त्याग को दर्शाया।

    इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने कहा महिला दिवस का यह अवसर हमें महिलाओं की सशक्तिकरण और समानता के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। हमारा लक्ष्य है कि हमारी छात्राएं न केवल अपने जीवन में बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम हों। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या ने सभी स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वूमेन सैल इंचार्ज डॉ. मोनिका, पूनम धमीजा, पायल, योगिता, डॉ. रेखा मेहता के साथ-साथ समस्त स्टाफ सदस्य और छात्राएं शामिल रहीं। Sirsa News

    इस प्रिंसिपल ने दिया महिलाओं को ये जरूरी संदेश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here