नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज यहां जीटीबी अस्पताल में जारी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लिया। डॉ हर्षवर्धन ने आज कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण शुरू किये जाने की तारीख की घोषणा से पहले तैयारियों को परखने के लिए इस ड्राई रन का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि गत दिनों चार राज्यों में ड्राई रन का आयोजन किया गया था। ड्राई रन के पहले चरण से जो फीडबैक मिला, उसके आधार पर पूर्व के निर्देशों में संशोधन करके और बेहतर बनाया गया। इस मॉक ड्रिल में वास्तविक वैक्सीन देने के सिवा टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी कार्य किये जा रहे हैं। जीटीबी अस्पताल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दरियागंज के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी गये और वहां जारी ड्राई रन की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि देश के 116 जिलों में 259 जगहों पर आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन का आयोजन हो रहा है।
ताजा खबर
आठ महीनों से नरेगा कामगारों को न काम मिला, न बेरोजगारी भत्ता, बिगड़ा घर का बजट
काम बंद होने से दर-दर भटक...
सरकार का यू-टर्न, एफआईआर डाउनलोड पर शुल्क का फैसला वापस
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों क...
Bribe: बीस हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा
विदेश जाने के लिए रिपोर्ट...
मैरिज होम के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
सरकारी कार्य में विघ्न डालने व शराब तस्करी के तीन मामलों में कारावास
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
‘कटप्पा’ से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, कारागार रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
आर्यपुरी में चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शफकत खान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
जिला स्तरीय कार्यकारिणी म...
Petrol-Diesel News: फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से मची अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद श...














