हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More

    Rajasthan Transfers: डॉ. खुशाल यादव हनुमानगढ़ के नए जिला कलक्टर

    Hanumangarh News
    Rajasthan Transfers: डॉ. खुशाल यादव हनुमानगढ़ के नए जिला कलक्टर

    आईएएस कानाराम को सवाई माधोपुर कलक्टर लगाया

    Rajasthan Transfers: हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार की ओर से लंबे इंतजार के बाद 62 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची रविवार देर रात जारी की गई। इसमें हनुमानगढ़ जिले को नया कलक्टर मिला है। डॉ. खुशाल यादव को हनुमानगढ़ का जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान कलक्टर कानाराम का तबादला सवाई माधोपुर कलक्टर के पद पर किया गया है। तबादला सूची में डॉ. खुशाल यादव को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद से हनुमानगढ़ कलक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। Hanumangarh News

    हरियाणा मूल के डॉ. यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी हैं। उनके पिता वेदप्रकाश शहर के जाने-माने एडवोकेट हैं। खुशाल यादव ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस कर चुके हैं। कलक्टर के तौर पर हनुमानगढ़ उनके लिए तीसरा जिला होगा। कलक्टर के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग झुंझुनूं में हुई थी। इसके बाद सवाईमाधोपुर कलक्टर के रूप में सेवाएं दीं।

    इससे पहले वे स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा बाड़मेर, बीकानेर, अलवर और अजमेर जैसे जिलों में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। एमबीबीएस, पब्लिक मैनेजमेंट में एमए व मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी डॉ. खुशाल यादव के हनुमानगढ़ आगमन से जिलेवासियों को नए प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यशैली से उम्मीदें हैं। आने वाले दिनों में उनकी प्राथमिकताएं और योजनाएं जिले की दिशा तय करेंगी। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी कानाराम का कार्यकाल करीब 17 माह रहा। Hanumangarh News

    Rajasthan IAS officers transfers: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 62 आईएएस अधिकारी बदले गए , कई ज…