हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी सरसा पधारे

    • आज शाम की रूहानी मजलिस 5:30 बजे

    Sirsa:  पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां विगत देर सांय शाह सतनाम जी धाम, सरसा पधारे। इस दौरान साध-संगत ने घी के दीए जलाकर व ढ़ोल-नगाड़ों की थाप पर पूज्य गुरु जी का जोरदार स्वागत किया। पूज्य गुरु जी के पावन आगमन से साध-संगत की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। शाह सतनाम जी धाम में एकाएक रौनक लौट आई तथा देखते ही देखते आश्रम का चप्पा-चप्पा गुलजार हो गया। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु जी 11 दिसंबर, रविवार को शाह सतनाम जी धाम में रूहानी सत्संग फरमाएंगे। इस दौरान रूहानी जाम भी पिलाया जाएगा। रूहानी सत्संग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज
    25वां फ्री नेत्र जांच शिविर 11 से
    Sirsa, SachKahoon News: परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में शाह सतनाम जी धाम में 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर की तैयारियां जोरों पर हंै। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने जा रहे इस नेत्र जांच शिविर मेंं हर वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न तरह के नेत्र रोगों की फ्री जांच की जाएगी। कैंप के लिए रविवार 11 दिसम्बर से शाह सतनाम जी धाम में पर्चियां बनने के साथ-साथ मरीजों का चैकअप भी शुरू हो जाएगा। कैंप में आंखों के सभी रोगों का चैकअप स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। फ्री नेत्र जांच शिविर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आप 08569917777 व 01666238250 पर संपर्क कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here