हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Arjuna Bark: ...

    Arjuna Bark: दूध में मिलाकर पीएं इस पेड़ की छाल, शुगर और स्किन समस्या, दूर होगी हर हाल

    Arjuna Bark Benefits
    Arjuna Bark Benefits दूध में मिलाकर पीएं इस पेड़ की छाल, शुगर और स्किन समस्या, दूर होगी हर हाल

    Arjuna Bark Benefits: भारत वैसे तो कृषि प्रधान देश है, इसके साथ-साथ यहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे भी उगाए जाते हैं। उन्हीं में से प्रमुख पेड़ है अर्जुन का पेड़ (arjun bark with milk) जोकि बहुत ही गुणकारी है और भारत में व्यापक रूप से उगाया जाता है। इसमें एंटीआॅक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी जैसे विभिन्न औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसकी छाल के बारे में मशहूर है कि अगर इसकी छाल को दूध में पकाकर पीया जाए तो शरीर को कई चमत्कारिक लाभ देखने को मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पीने से किस तरह के शारीरिक लाभ पा सकते हैं। आइये जानते है विस्तार से:- Arjuna Bark Benefits

    हृदय रोगों में लाभकारी| Beneficial in heart diseases

    अर्जुन की छाल खतरनाक बीमारियों में दिखाती है बड़ा कमाल। हृदय रोगों के खतरे को कम करती है। हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत करती है। दस्त, अस्थमा और खांसी की रोकथाम में चमत्कार करती है अर्जुन की छाल। हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अर्जुन की छाल को दूध में पकाकर दिन में 2 बार पीने से दिल की बीमारियों से निजात मिलती है।

    शुगर लेवल करे कंट्रोल | control sugar level

    अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, साथ ही यह शरीर में इंसुलिन को भी नियंत्रित करता है। अगर आप शुगर की समस्या से ग्रस्त हैं तो यह अर्जुन की छाल का काढ़ा एकबार जरूर बनाकर पिएं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा और आप राहत की सांस लोगे।

    White Hair: सफेद बाल नेचुरल हो जाएंगे काले, अगर इन तरीकों को अपनालें

    खांसी और खराश में आराम दे खास | Arjuna Bark Benefits

    किसी वजह से अगर आपके गले में खराश हो गई है या बहुत ज्यादा खांसी हो रही है, खांसते-खांसते पेट दर्द कर रहा है तो हर रोज अर्जुन की छाल से बना एक कप काढ़ा पी लीजिए और चमत्कार देखिए, सीने की जलन, जकड़न पल में दूर होगी और ज्यादा लंबे समय से जमा बलगम भी निकलकर बाहर आ जाएगा।

    यह आयुर्वेदिक काढ़ा, इम्यूनिटी बढ़ाए ज्यादा | Arjuna Bark Benefits

    अर्जुन की छाल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होती है। इसकी छाल से बना काढ़ा जोकि आयुर्वेदिक काढ़ा होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने भी अहम भूमिका निभाता है। अर्जुन की छाल का काढ़ा अगर आप पीते हैं तो शरीर में होने वाले संक्रमणों से हमेशा बचे रहोगे। इतना ही नहीं यह काढ़ा आपके वजन को भी बढ़ने से रोकता है। यानि मोटापा नहीं आने देता और आप स्मार्ट और स्लीम बने रह सकते हैं।

    Diabetes Control Tips: डायबिटीज व हाई बीपी को छूमंतर कर देती है ये अदभुत हल्दी

    और भी अनेक शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाने में अर्जुन की छाल का महत्वपूर्ण योगदान होता है जैसे:-एक्जिमा, सोरायसिस, खुजली और चकत्ते तथा विभिन्न त्वचा संबंधी रोग।

    नोट: लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं, यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकती। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here