हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश जम्मू में मिल...

    जम्मू में मिलिट्री स्टेशन और वायुसेना सिग्नल पर फिर देखे गए ड्रोन

    Sunjwan Military Station

    जम्मू (एजेंसी)। सेना के जवानों ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को जम्मू मिलिट्री स्टेशन और वायु सेना सिग्नल पर ड्रोन को उड़ते हुए देखा। सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि करीब साढ़े चार बजे सेना के जवानों ने कालूचक में गोस्वामी एन्क्लेव के पास मिलिट्री स्टेशन के ऊपर उड़ते हुए एक ड्रोन देखा। उन्होंने बताया कि इस घटना के करीब एक घंटे बाद कुंजवानी क्षेत्र में 800 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर वायु सेना के सिग्नल पर एक और ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया।

    सूत्रों ने कहा कि दोनों स्थानों की पहले ही घेराबंदी कर दी गई है और हाई अलर्ट जारी किया गया है। इससे एक दिन पहले सेना के जवानों ने मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके में रत्नुचक-कुंजवानी इलाकों में सैन्य स्टेशन के पास ड्रोन देखा गया था। इससे पहले सोमवार को सेना के सतर्क जवानों ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके में रत्नुचक-कालूचक सैन्य स्टेशन के पास ड्रोन गतिविधि को विफल कर दिया था।

    • सेना के लिए नई चुनौती बढ़ी
    • जवानों ने लगातार तीसरे दिन आसमान में उड़ते देखा ड्रोन
    • साढ़े चार बजे कालूचक में गोस्वामी एन्क्लेव के पास मिलिट्री स्टेशन पर लगा रहा था चक्कर
    • एक घंटे बाद कुंजवानी क्षेत्र में 800 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर वायु सेना के सिग्नल पर दिखा
    • दोनों स्थानों की घेराबंदी कर जांच शुरू, हाई अलर्ट जारी

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।