हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशेड़ी युवकों ...

    नशेड़ी युवकों ने दो बहनों से की मारपीट

    Abohar News
    नशेड़ी युवकों ने दो बहनों से की मारपीट

    घर के बाहर नशा बेचने से रोका था, इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय शहीद भगत सिंह नगर (Shaheed Bhagat Singh Nagar) निवासी दो बहनों को बीती रात नशेड़ी किस्म के युवकों को रोकना उस समय महंगा पड़ गया जब आधा दर्जन से अधिक युवक उनके घर में घुस आए और उन पर ताबडतोड़ हमला करते हुए घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार एक महिला की आंखों पर गहरी चोटें लगी हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार लक्ष्मी पत्नी गगनदीप सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर गली नंबर 3 ने बताया कि उनके घर के पास अक्सर कुछ युवक बाहर खडेÞ होकर नशा करते हैं और बेचते भी हैं। वह कई बार उन्हें ऐसा करने से रोक चुकी है। जिसके चलते कुछ दिन पहले उक्त नशेड़ियों ने उसके बेटे का सिर भी फोड़ दिया था। Abohar News

    लक्ष्मी ने बताया कि गत दिवस उसकी अमृतसर में रहने वाली बहन सिरमन यहां रहने आई हुई थी और कल शाम उन्होंंने घर के बाहर खडेÞ उक्त युवक को वहां से जाने के लिए कहा तो उक्त युवक अपने कुछ साथियों सहित उनके घर में हथियारों सहित घुस आए और उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया, जब उसकी बहन सिमरन बचाव में आई तो उससे भी मारपीट की जिससे उसके दांत टूट गए। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:–  गर्भवती की बस में हुई डिलीवरी, लड़के को जन्म दिया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here