हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हिसार से नशा ...

    हिसार से नशा कारोबारी पकड़ा, 17 किलोग्राम गांजा बरामद

    17 kg ganja recovered sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी की जैन चौक चौकी पुलिस ने नशे के व्यापारी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी से 17 किलो गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था। उन्हीं के बयानों पर पुलिस ने हिसार से रविन्द्र को पकड़ा है। बता दें कि गत दिनों भिवानी से पुलिस ने नशे के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा था। भिवानी के हनुमान गेट से पकड़े इस नशेड़ी ने बताया कि यह नशा ओडिशा से हरियाणा में आता है। उसने बताया कि हिसार निवासी रविन्द्र नाम का एक व्यापारी है, जो नशे का बड़ा सौदागर है। इस मामले में जांच कर रहे जैन चौक चौकी प्रभारी दशरथ कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त पर रविन्द्र का नाम सामने आया है। उन्होंने बताया कि उसे हिसार से पकड़ा गया है।

    हिसार से पकड़ने से पूर्व हिसार के डीसी से अनुमति मांगी गई थी। उसके बाद रेड की गई और नशे की 16 किलो 710 ग्राम की खेप बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि रविन्द्र को एचएयू यूनिवर्सिटी के गेट के सामने से गिरफ्तार किया है। उसी के खेत से ये गांजा भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले के तार और भी लंबे है। देखा जा रहा है कि आरोपी उड़ीसा में किस से यह नशीला पदार्थ ले कर आता था। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 10 हजार रुपये किलो है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।