हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मादक पदार्थ त...

    मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, स्मैक व नकदी बरामद

    Kairana
    Kairana मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, स्मैक व नकदी बरामद

    कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोबाइल फोन व 2900 रुपये की नकदी बरामद हुई है।

    सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मोबाइल फोन व 2900 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता फिरोज निवासी ग्राम गोगवान बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।