हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश ड्रग्स मामला:...

    ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

    Bharti Singh Drugs Case

    मुम्बई। ड्रग्स मामले में सोमवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। गौरतलब हैं कि शनिवार को एनसीबी ने भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा भी बरामद हुआ था। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने अपने पति संग ड्रग्स लिए थे। कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया था। दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जबकि दो पेडसर्स को रिमांड पर कोर्ट ने भेज दिया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।