हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश नशे ने उजाड़ा ...

    नशे ने उजाड़ा पूरा परिवार, त्योना पुजारिया में शराबी ने की पत्नी और बेटी की हत्या

    बेटे को भी मारने की कोशिश परंतु उसने भागकर जान बचाई

    तलवंडी साबो। सब डिवीजन के तलवंडी साबो के गांव त्योना पुजारिया में एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी जबकि उसके पुत्र ने भागकर जान बचाई। कत्ल करने के बाद कातिल मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। मृतक महिला की पहचान 31 वर्षीय जसवीर कौर व उसकी 6 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जितन बांसल ने मौके पर जांच शुरु कर दी है। जिनका कहना है कि हमलावर की पहचान कर ली गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। डीएसपी बांसल के अनुसार मृतक महिला जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब जसवीर कौर घर में कपड़े धो रही थी तो उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी।

    वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियारों से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया, जिस कारण जसवीर कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसकी बेटी सुखप्रीत कौर को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी भी मौत हो गई। गांव के लोगों के अनुसार अमरजीत नशेड़ी व्यक्ति था, जो अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था जबकि अमरजीत ने अपनी बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद 10 वर्षीय बेटे लुखविंदर सिंह की भी हत्या की कोशिश की। मगर उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करके लड़की के परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक महिला के पिता अजमेर सिंह के बयानों पर अमरजीत सिंह उर्फ अमरा पर दो कातिलों का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिजनों की भी इस मामले में शमूलियत की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here