हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home खेल होली का त्यौह...

    होली का त्यौहार पर पति ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़का, दोनो झुलसे

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर थाना अंतर्गत गांव में होली का त्यौहार पर पति ने शराब के नशे में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क दिया उसके बाद खुद को भी आग लगा ली। परिजनों ने दोनों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर उनका इलाज जारी है। परिजन मुकेश ने बताया कि मेरे जीजा रवि पहले से शराब पीते हैं बीती रात दोनों पति-पत्नी में पहले झगड़ा हुआ था परिजन जब लड़के के घर पहुंचे तो मामला जाना तो लड़के ने बोला कि मुझे पैसे चाहिए परिजनों ने बोला कि लड़की का जो बच्चा है वह बीमार रहता है तो वह पैसे कहां से लाएगी उसके बाद मामला शांत हो गया लेकिन कल होली वाले दिन रवि एवं निरमा दोनों कमरे में थे।

    रवि ने निरमा से कहा कि पहले मैं तुझे मारूंगा फिर मैं खुद मरूंगा उसके बाद रवि ने निरमा पर पेट्रोल छिड़क दिया उसके बाद खुद पर ही पेट्रोल डाल लिया पति-पत्नी दोनों आग में झुलस गए परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया विवाहिता पक्ष वालों ने लड़के के खिलाफ कठूमर थाने में मामला दर्ज करा दिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here