हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शराबी बेटे ने...

    शराबी बेटे ने चाकू से मां-बाप पर किया हमला, गंभीर

    गांव भगवतीपुर में हुई वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। लाखनमाजरा थाना के अंतर्गत गांव भगवतीपुर में शराबी बेटे ने अपने पिता व मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल दंपति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गांव भगवतीपुर निवासी बलराज ने ने बताया कि उसके दो लड़के है। छोटा लड़का विरेन्द्र शराब पीने का आदी है और इसी वजह से उसका परिवार रोहतक में रहने लगा। वीरवार अल सुबह विरेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ गाली गलौच करने लगा। इसी दौरान विरेन्द्र ने चाकू उठाकर बलराज के गर्दन पर वार कर दिया, जब बलराज ने शोर मचाया तभी उसकी पत्नी ईशवंती भी वहां पहुंची और विरेन्द्र ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस संबंध में बलराज की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– एसपी साहब! अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार से तंग आकर दे रहा हूँ इस्तीफा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here