हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश पंजाब: डीएसपी...

    पंजाब: डीएसपी भुल्लर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

    DSP Bhullar

    पटियाला (सच कहूँ न्यूज) । पंजाब पुलिस के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) (DSP Bhullar) के पुलिस उपाधीक्षक( डीएसपी) की गगलदीप सिंह भुल्लर की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने आज यहां बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। भुल्लर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पारीक ने कहा कि डीएसपी अपने घर पर थे जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, ‘हम अभी मौत के सही कारण पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हम मामले की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध स्थल पर भेजा गया है। डीएसपी की मौत को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है या फिर दुर्घटना का। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here