Social Media पर Saint Dr. MSG के हर वीडियो की बल्ले-बल्ले

saint dr msg

हर रोज नशा छोड़ रहे हैं लोग

  • एक दिन पूरा विश्व हमारी संस्कृति का कायल होकर रहेगा
  • कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता: पूज्य गुरु जी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। आज का जमाना सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर हम नए लोगों से जुड़ने के साथ-साथ किसी भी मुश्किल चीज को बड़ी ही आसानी से सीख भी सकते हैं। सोशल मीडिया पर हर रोज कई तरह के वीडियो वायरल होते है। जिनमें से कुछ हमारे चेहरे पर मुस्कान लाते है और कुछ हमें जिंदगी जीने की सीख भी देते है। ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्टÑ, देश की राजधानी दिल्ली, कर्नाटक, बिहार से अलग-अलग नाम के यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, वीडियो में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां बता रहे हैं कि भारत का कल्चर पूरे विश्व से अलग है और हमारी संस्कृति नंबर वन है। हमने पूरी दुनिया को अपना कल्चर सिखाना है। उनके कल्चर में पड़कर गंद नहीं बनना। कभी ऐसा जमाना भी था जब लोग हमारे देश में पढ़ने आया करते थे। नालंदा यूनिवर्सिटी में विदेशों के बच्चे पढ़ने के लिए आते थे। हमारा रूपया सबसे आगे था। इसलिए भारत को सोने की चिड़ियां कहा जाता था।

पूज्य गुरु जी के आह्वान के मुरीद हुए राज्य मंत्री कपिल देव, दिया बड़ा ब्यान

हमारे देश को सोने की चिड़ियां बनाने वाले हमारे वंशज ही है। फिर क्यों हम अपनी संस्कृति को छोड़कर दूसरों की संस्कृति को फॉलो कर रहे हंै। क्यों अपनी संस्कृति छोड़कर दूसरों की संस्कृति की तरफ बढ़ते जा रहे हंै। एक दिन पूरा विश्व हमारी संस्कृति का कायल होकर रहेगा। गौरतलब हैं कि पूज्य गुरु जी के हर वीडियो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।

 

हर वर्ग के लोगों ने की वीडियो की तारीफ

पूज्य गुरु जी की वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं। और लगातार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि कि ये पहली बार नहीं है कि पिछली बार जब पूज्य गुरु जी बरनावा आश्रम आए तो उनकी हर वीडियो पर लाखों लोगों ने देखकर, गुरुमंत्र लिया व अपनी बुराईयां छोड़ी और मानवता भलाई कार्य करने का संकल्प लिया।

हर रोज हजारों लोग छोड़ रहे हैं नशा

पूज्य गुरु जी शनिवार को बरनावा आश्रम में पधारे, और हर युवा वर्ग को आॅनलाइन के माध्यम से समाज में हो रही बुराइयों से अवगत कराया। पूज्य गुरु जी के वचनों से प्रभावित होकर हर रोज नए जीव अपनी बुराईयों से तौंबा कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज का युवा वर्ग नशों की गिरफ्त में बहुत तेजी से आ रहा है।

हमारे पवित्र ग्रंथों में ज्ञान का समुन्द्र है

पूज्य गुरु जी वीडियो में बता रहे हैं कि समय को संभालों। क्योंकि हमारी संस्कृति महान है। स्वस्थ परंपरा हमारी थी। सबसे पहले पवित्र वेद बने। यह हर दुनिया का बंदा मानता है। सबसे पुरातन ग्रंथ है तो वह पवित्र वेद है। उनमें सब कुछ लिखा हुआ है। लेकिन पढ़ने वाले का नजरिया चाहिए। हमारे पवित्र ग्रंथों में समुन्द्र है ज्ञान का। हम अपने राजाओं से प्रार्थना करेंगे कि दोबारा से ऐसा हो जाए कि विदेशी हमारे यहां पढ़ने आए। कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता।

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।