Dabwali Police: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नशा तस्करी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की गई है। सीआईए कालांवाली, सीआईए डबवाली व एएनसी डबवाली ने अलग-अलग स्थानों से कुल 18.550 ग्राम हैरोइन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है, बरामद करते हुए मुख्य तस्कर सहित 05 नशा तस्करों को काबू करते हुए किया है। Sirsa News
एएनसी स्टाफ डबवाली एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि एएसआई गुरुसेवक सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान तख्तमल रोड मंडी कालांवाली से दादू रोड मंडी कालांवाली की तरफ जा रहे थी कि पार्क वाली गली की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक आता दिखाई दिया और सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम मोटरसाईकिल को वापिस मोड़कर वापिस जाने लगा, तो मोटरसाइकिल बंद हो गई। पुलिस टीम ने शक पर नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी के मोटरसाइकिल के वाइजर से 06.090 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कालांवाली वासी रवि के रूप में हुई है।
सीआईए डबवाली ने पकड़े दो आरोपी | Sirsa News
सीआईए डबवाली प्रभारी उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई पालाराम के नेतृत्व में एक टीम गश्त दौरान देसूजोधा से गांव हैबूआना की तरफ जा रहे थे कि उन्हें मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 06.070 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गांव हैबुआना निवासी बीरबल और गांव भुट्टीवाला, पंजाब निवासी सुखविंद्र के रूप में हुई है।
6 साल पुराने मामले में महिला तस्कर गिरफ्तार
थाना कालांवाली पुलिस ने नशा तस्करी के 06 साल पुराने मामले में अदालत पेशी से गैरहाजिर महिला आरोपी निवासी मंडी कालांवाली को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी काफी समय से अदालत से गैरहाजिर चल रही थी। अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। Sirsa News















