हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Hisar Crime News: घरेलू क्लेश में बेटे ने ही पिता की हत्या कर शव नहर में फेंका

    Hisar News
    Hisar News: पुलिस हिरासत में पिता का हत्यारोपी युवक

    हिसार (सच कहूँ/श्याम सुन्दर सरदाना)। Hisar Crime News: मंगाली चौकी पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को मात्र 12 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी गांव हरिकोट निवासी विजेंदर को गिरफ़्तार किया है।चौकी प्रभारी अरक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी विजेंदर ने घरेलू विवाद के चलते अपने पिता रमेश कुमार के सिर में वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को स्याहवड़ा नहर में फेंक दिया ताकि यह प्रतीत हो कि मृत्यु डूबने से हुई है। Hisar News

    उल्लेखनीय है कि 13 जून 2025 को स्याहवड़ा पंप हाउस के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला थाना आजाद नगर में दर्ज किया। बाद में शव की पहचान गांव हरिकोट निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई। Hisar News

    पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विजेंदर को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि विजेंदर ने अपनी मां के साथ मिलकर यह वारदात की। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की पूछताछ व जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें:– Mango India: आपने कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सवा-सवा किलो के हापुस आम