हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home कैथल बैंक कर्मचारी...

    बैंक कर्मचारी की गलती से 4 बैंक खातों से 1.92 करोड़ की अवैध निकासी

    Kaithal
    Kaithal बैंक कर्मचारी की गलती से 4 बैंक खातों से 1.92 करोड़ की अवैध निकासी

    कैथल (सच कहूँ न्यूज) भारतीय स्टेट बैंक में बड़ा फ्रॉड सामने आया है। बैंक सर्विस मैनेजर रूपलाल ने 4 उपभोक्ताओं के खाते से करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में एक बैंक कर्मचारी के पास कोर्ट ऑर्डर के नाम से मेल आई, जिसमें कर खाता धारकों के नाम और मोबाइल नंबर ओर उनके खाते से रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

    हैरत की बात ये रही कि इन चारों बैंक उपभोक्ताओं के खाते से लाखों रुपए निकालने की सूचना तक उन्हें नहीं दी गई। जब चारों कस्टमर के पास बैंक से लाखों रुपए की ट्रांजक्शन का मैसेज पहुंचा तो तब उन्हें पता चला कि उन सभी से इतनी बड़ी ठगी हुई है। मामले में कस्टमर तुरंत बैंक में पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की।

    जानिए किसके कितने रुपए

    तितरम निवासी जगरूप फौजी जो आर्मी से रिटायर हुआ था जिसके अकाउंट में 26 लाख रुपए से व बालू निवासी सुभाष चंद्र रिटायर पटवारी के अकाउंट में लगभग 79 लाख 23000 रुपए, कैथल निवासी डॉक्टर अनिल कुमार मित्तल के खाते से लगभग 64 लाख 32 हजार रुपए व भैणी माजरा निवासी नरेन्द्र के खाते में लगभग 23 लाख रुपए कट गए। सभी व्यक्तियों के लगभग एक करोड़ 93 लाख रुपए स्टेट बैंक मेन ब्रांच जींद रोड कैथल के सर्विस मैनेजर रूपलाल ने कलूर फूड एंटरप्राइजिज प्राइवेट लिमिटेड केरला की कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। समय 3 बजे से साढे़ 3 बजे शाम तक ये रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

    बैंक मैनेजर ने मानी गलती

    बैंक मैनेजर संदीप कौशल ने कहा कि यह पैसा एक बैंक कर्मचारियों की गलती से ट्रांसफर हुआ है। जब हमें इस गलती का एहसास हुआ तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और जल्दी ही इन सब का पैसा वापस मिल जाएगा।

    पूछताछ की जा रही है : एसएचओ

    बैंक प्रबंधक और कर्मचारी रूपलाल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है और उपभोक्ताओं की राशि उन्हें दिलवाने का प्रयास जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -कार्यकारी एसएचओ, सिविल लाइन थाना