हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश दुर्गा शक्ति ...

    दुर्गा शक्ति ऐप अब आईफोन पर भी उपलब्ध

    Durga Shakti App

    ऐप स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड | Durga Shakti App

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा पुलिस की तरफ से महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई ‘दुर्गा शक्ति एप्लीकेशन (ऐप) (Durga Shakti App)अब आईओएस ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध है और आईफोन उपयोगकर्ता भी अब इसे ऐप स्टोर से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय केके मिश्रा ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में बताया कि इससे पहले यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई गई थी।

    उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से गूगल प्ले-स्टोर के साथ-साथ ऐप स्टोर के माध्यम से इसे अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने का आग्रह किया और कहा कि यह सुविधा अब एप्पल आॅपरेटिंग सिस्टम पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।

    ऐप डाउनलोड करने के बाद, कोई भी महिला या लड़की जो परेशानी में है, ऐप पर दिखाई देने वाला लाल बटन दबाकर अपनी सूचना और घटना स्थल का जीपीएस स्थान व्हाट्सएप के माध्यम से अपने जिला महिला हेल्पलाइन को पहुंचा सकती है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।