हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ई-रिक्शा चालक...

    ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया घायल

    Kairana News
    Kairana News: ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर किया घायल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव भूरा में हेयर ड्रेसर ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। क्षेत्र के गांव भूरा निवासी मेहरबान ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। शनिवार को उसने सवारी ले जाने के लिए गांव के अड्डे पर स्थित नाई की दुकान के सामने अपनी ई-रिक्शा खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान दुकान पर हेयर ड्रेसिंग का काम करने वाले युवक ने उसे वहां से ई-रिक्शा हटाने को कहा।

    इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि हेयर ड्रेसर ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हिसार में कैमिस्ट से गन प्वाइंट पर लूट, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here