हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही, 2000 की मौत, सैकड़ों घायल

    Earthquake
    Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही, 2000 की मौत, सैकड़ों घायल

    रबात (एजेंसी)। Earthquake: मोरक्को (Morocco) में शुक्रवार की रात आये शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हजार से अधिक हो गयी है। इस बीच मोरक्को में शनिवार से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है। मोरक्को के किंग मोहम्मद चतुर्थ ने विनाशकारी आपदा पर कल बैठक बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। शाही कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सार्वजनिक स्थलों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

    देश के गृह मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2012 हो गयी है जबकि 2059 लोग घायल हुए हैं , जिनमें 1404 की हालत गंभीर है। भारत, अमेरिका, अरब लीग, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, सऊदी अरब, कतर, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया, लेबनान, लीबिया ,ईरान, तुर्किये, इजराइल, फ्रांस और जर्मनी तथा अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मोरक्को को सहायता की पेशकश की है।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    • भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में जोरदार भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake

    0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है। Earthquake

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here