हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Earthquake In...

    Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, ये हैं भूकंप से बचने के उपाय

    Earthquake
    Earthquake : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जब हिलने लगी बिल्डिंगें!

    शिमला (सच कहूँ न्यूज) Earthquake in Himachal: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की पहाड़ियों में सोमवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग के मुताबिक 07.18 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 31.46 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.64 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

    World Cup 2023 : देखें, कोहली-राहुल ने हारा मैच भारत को ऐसा जिताया, क्रिकेट प्रेमी हुए गदगद

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake In Himachal

    • भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल | Earthquake In Himachal

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | Earthquake In Himachal

    0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here