हिमाचल में भूकंप, लोगों में दहशत, कोई नुक्सान नहीं

Earthquake
Earthquake: उत्तरी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके

कांगडा और चंबा में भूकंप के हल्के झटके

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में चंबा और कांगड़ा जिलों सहित कई अन्य स्थानों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये झटके ऊना और साथ लगते क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूंकप सोमवार को सुबह 10.28 बजे आया। कांगडा में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.70 मापी गई। भूकंप का केंद्र 32.26 डिग्री उत्तर, 76.16 डिग्री पूर्व और 9.1 किमी गहराई कांगड़ा जिले के शाहपुर के पास धर्मशाला से 15 किमी और राज्य की राजधानी शिमला से 169 किमी दूर स्थित था।

जबकि चंबा में इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। ज्ञात रहे कि हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिए अति संवेदनशील है। शिमला व कांगड़ा सहित अन्य जिले भूकंप के जोन चार और पांच में आते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कुछ अंतराल पर छोटे-छोटे भूकंप के झटके आने से बड़े झटकों की संभावनाएं कम हो जाती हैं। भूकंप के बड़े झटके नहीं आते हैं और नुकसान नहीं होता है। इस साल जनवरी माह में करीब चार बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 2.20 से 3.20 तक दर्ज की गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here