हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    ताइवान में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, कल भारत में आया था भूकंप

    Earthquake
    Earthquake: इस देश में भूकंप के जोरदार झटके

    बीजिंग (एजेंसी)। ताइवान के ताइतुंग कांउटी में रविवार को भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किए गए। चीन के भूकंप नेटवर्क केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार ताइतुंग कांउटी में सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। केन्द्र ने कहा कि भूकंप का केन्द्र उत्तर में 22.44 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और सतह से दस किलोमीटर की गहराई पर था।

    भूकंप के तेज झटकों से सहमा भारत, नेपाल में 8 लोगों की मौत

    हफ्ते में दूसरी बार भूकंप से हिला दिल्ली-एनसीआर

    राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में शनिवार रात 07:57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(दिल्ली-एनसीआर) में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है और दिल्ली-एनसीआर में तकरीब एक मिनट तक लोगों को कंपन्न महसूस हुआ। उत्तराखंड के पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे पूर्व बुधवार को देर रात एक बजकर 57 मिनट पर में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

    भूकंप के दौरान ऐसा करने से बचें | Earthquake

    • – भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
    • – बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
    • – कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं।
    • – अगर गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें।
    • – वाहन चला रहे हैं तो पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें।
    • – भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं।
    • – भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं।

    क्या होता है रिक्टर स्केल

    भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।

    भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्‍या हो सकता है असर | earthquake

    •  0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
    •  2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
    •  3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
    •  4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
    •  5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
    •  6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
    •  7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
    •  8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
    •  9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
    • अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here