हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home अन्य खबरें कोविंद के राष...

    कोविंद के राष्ट्रपति बनने की राह हुई आसान

    Ram Nath Kovind, Sanjay Kothari, Secretary, President

    नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार को एनडीए के राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट के लिए बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविंद के नाम का एलान किया। जानकारों के अनुसार एनडीए के पास राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने वाले इलेक्टोरल कॉलेज के 57.85% वोट हैं। लिहाजा कोविंद आसानी से अगले राष्ट्रपति बन जाएंगे। अगर अपोजिशन अपने कैंडिडेट को उतारने का फैसला करता है तो भी कोविंद के राष्ट्रपति बनने में दिक्कत पेश नहीं आएगी।

    विपक्षी दलों ने 22 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए साझे उम्मीदवार पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। उससे पहले ही कई गैर एनडीए दलों ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। टीआरएस, एआईएडीएमके, बीजेपी के बाद अब नीतीश भी रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के मूड में दिख रहे हैं। रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल हैं और नीतीश के साथ उनके बेहतर रिश्ते रहे हैं। नीतीश ने रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का स्वागत किया।

    कुल वोट की जरूरत

    •  टोटल MLAs:                  4114
    •  टोटल MPs:                     776
    •  MLAs की वोट वैल्यू:        5,49,474
    •  MPs की वोट वैल्यू:           5,48,408
    •  टोटल वोट वैल्य                  10,98,882

     किसी भी दल को अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए कुल 50% यानी 5,49, 442 वोटों की जरूरत है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।