हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sugar Control...

    Sugar Control: ये छोटे-छोटे पत्ते शुगर को कर सकते हैं कंट्रोल, आयुर्वेद ने माना लोहा

    Sugar Control
    Sugar Control: ये छोटे-छोटे पत्ते शुगर को कर सकते हैं कंट्रोल, आयुर्वेद ने माना लोहा

    Sugar Control: आज के समय में डायबिटीज की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, डायबिटीज के मरीज हमेशा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। बहुत से लोग तो शुगर लेवल को काबू करने के लिए कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के आसपास लगा एक पेड़ डायबिटीज कंट्रोल करने में कारगर हो सकता है? जी हां, नीम के पत्ते खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है, आयुर्वेद एक्सपटर्स का मानना है कि शुगर के मरीजों को नीम के पत्ते खाकर अवश्य आजमाना चाहिए। Sugar Control

    दरअसल यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सरोज गौतम ने बताया कि नीम एक पारंपरिक औषधीय पौधा है, जो आयुर्वेद में हजारों सालों से बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जा रहा है, इसके पत्तों, छाल और बीज का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है, नीम के पत्तों में फ्लावोनॉयड्स, सैपोनिन्स और टैनिन्स जैसे कई महत्वपूर्ण यौगिक होते हैं, जो एंटीआॅक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल असर दिखाते हैं, इसके अलावा नीम के पत्तो में विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

    वहीं एक्सपर्ट ने बताया कि नीम के पत्तों में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है, आयुर्वेद के अनुसार नीम के पत्तों में कसाय रस पाया जाता है, जो शरीर में जाकर मधुर रस यानी ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, नीम के पत्तों में कुछ विशेष यौगिक भी होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढा सकते हैं और शुगर लेवल को नियंत्रित करने मे मदद कर सकते हैं, इन पत्तों में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डायबिटीज की वजह से होने वाली कॉम्पिलकेशंस को कम कर सकते हैं। Sugar Control

    वहीं डॉक्टर सरोज गौतम ने बताया कि रोजाना 5-10 नीम के पत्ते खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है, लेकिन इन पत्तों को दवा या इंसुलिन डोज का विकल्प नहीं माना जा सकता है, इन पत्तों को सिर्फ सप्लीमेंट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और इनका लाभ भी उठा सकते हैं, डायबिटीज के जिन मरीजों का ब्लड शुगर बहुत ज्यादा फ्लक्चुएट होता है, उन्हें नीम के पत्ते खाने से पहले अपन डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को नीम के पत्ते नहीं खाने चाहिए, ऐसा करने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। Sugar Control

    यह भी पढ़ें:– सावधान! सड़क किनारे सो रहे कावड़ये के कपड़ों में घुसा सांप, मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाआगे हैरान