हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Supreme Court: ‘मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकती ईडी, अगर…, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला!

    Supreme Court
    Supreme Court : 'मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकती ईडी, अगर..., सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला!

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Money Laundering Case: उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 44 के तहत एक शिकायत पर अदालत के संज्ञान लेने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने यह फैसला सुनाया‌।शीर्ष अदालत ने अपीलकतार्ओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा और ईडी का पक्ष रख रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू की दलीलें सुनने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में कई निर्देश जारी किए। Supreme Court

    पीठ ने कहा कि अगर ईडी उसी अपराध की आगे की जांच करने के लिए अदालत की ओर से समन जारी होने के बाद पेश हुए आरोपी की हिरासत चाहती है तो उसे (केंद्रीय जांच एजेंसी) को विशेष अदालत में आवेदन करके आरोपी की हिरासत मांगनी होगी। इसके बाद संक्षिप्त कारण दर्ज करने के बाद आवेदन पर आदेश पारित करना होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरोपी को अदालत द्वारा समन किया जाना चाहिए, लेकिन उसे अपनी रिहाई के लिए जमानत की दोहरी शर्तों को पूरा करने की आवश्यकता नहीं है। पीठ ने कहा, “यदि आरोपी समन (अदालत के) के अनुसार विशेष अदालत के समक्ष पेश होता है तो यह नहीं माना जा सकता कि वह हिरासत में है। इसलिए आरोपी के लिए जमानत के वास्ते आवेदन करना जरूरी नहीं है।”

    यह भी पढ़ें:– कुलदीप बिश्नोई ने अशोक तंवर के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here