हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home अन्य खबरें दिल्ली का फार...

    दिल्ली का फार्म हाउस जब्त करने की तैयारी में ईडी

    ED, Notice, Misa Bharti, Shailesh Kumar, Raid

    भारती की मुश्किलें बढ़ीं

    नई दिल्ली। लालू यादव की बेटी मीसा भारती के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि अब प्रवर्तन निदेशालय मीसा और उनके पति शैलेश के दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस को जब्त करने की तैयारी में है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत फार्म हाउस जब्त किया जाएगा. साथ ही शैलेश से फिर पूछताछ की तैयारी है।

    गौरतलब है कि ईडी मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। यह फार्म हाउस शैल कंपनियों के जरिए आए धन से खरीदा गया था। चार शैल कंपनियों के जरिए एक करोड़ 20 लाख रुपये आए थे. इसी पैसे से यह खरीद हुई। ईडी ने मीसा और शैलेश के ठिकानों पर 8 जुलाई को भी छापेमारी की थी और दोनों से पूछताछ हुई थी। वहीं मीसा के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ ईडी आरोपपत्र दायर कर चुका है। राजेश फिलहाल तिहाड़ जेल में है।

    उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने शुक्रवार को लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ धन शोधन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चाजर्शीट दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।