हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें राहुल से ईडी ...

    राहुल से ईडी ने की पूछताछ, देखें क्या क्या प्रश्न पूछे और क्या मिला जवाब

    National Herald Case

    कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की शर्मनाक हरकत, पुलिसकर्मियों पर थूका

    नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को ईडी ने पाँचवें दिन राहुल गांधी से पूछताछ की। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की शर्मनाक हरकत का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, जब प्रदर्शनकारियों को पुलिस गिरफ्तार कर गाड़ियों में ले जा रही थी, इस दौरान बस के दरवाजे पर खड़ीं डिसूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर थूक दिया।


    इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फूट-फूट कर रो रही हैं। गिरफ्तारी के दौरान अलका लांबा की एक महिला पुलिसकर्मी के साथ झड़प हो गई और वो रोती दिखीं। इधर, राहुल गांधी ने ईडी से पूछताछ के दौरान कहा कि आखिर आप लोगों के कितने सवाल हैं जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे।
    कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईडी द्वारा पूछे गए प्रमुख सवालों और राहुल के जवाबों की जानकारी दी।
    प्रश्न: क्या आप यंग इंडिया के डायरेक्टर और शेयर होल्डर हैं?
    राहुल: हां
    प्रश्न: क्या यंग इंडिया अखछ का शेयर होल्डर है?
    राहुल: हां, दशकों से रहा है, हमेशा से है। ये कागजों में है।
    प्रश्न: आप यंग इंडिया के शेयर होल्डर या डायरेक्टर क्या एजेएल का मालिकाना हक रखते हैं?
    राहुल: अगर व्यक्ति किसी कंपनी का 100 प्रतिशत शेयर होल्डर है तो भी उस कंपनी पर उसका मालिकाना हक नहीं होता है। यह 1955 से कानून है।
    प्रश्न: क्या आपने इस कंपनी से कोई फायदा लिया?
    राहुल: अनुच्छेद आठ और 25 वाली कंपनी में फायदा नहीं लिया जा सकता है। न वेतन ले सकते हैं न गाड़ी या अन्य भत्ते। यह सवाल ही गलत।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here