हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शिक्षा मंत्री...

    शिक्षा मंत्री बाजवा ने 61 लैक्चरारों के नियुक्ति पत्र किए जारी

    Appointment Letter for Lecturers

    61 कॉलेज के प्राध्यापकों की नियुक्ति को मंजूरी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से रवि सिद्धू केस वाले 61 कॉलेज लैक्चरारों को नियुक्ति पत्र देने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा ने यहां बताया कि इनमें से 16 लैक्चरारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। योग्य पाये गए लैक्चरार अपने जरुरी दस्तावेज विभाग के पास जमा करवाएंगे, उनको भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। लैक्चरारों की भर्ती का यह मामला बहुत लंबे अरसे से अदालती कार्यवाही के कारण रुका हुआ था। अब अदालत की तरफ से इस मामले में दिए गए फैसले के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभागीय कमेटी ने 61 कॉलेज लैक्चरारों को नौकरी के लिए योग्य पाया है।

    ज्ञातव्य है कि पीपीएससी के पूर्व चेयरमैन रवीइन्दर पाल सिद्धू के कार्यकाल के दौरान कॉलेज लैक्चरारों की भर्ती में किये गये चयन को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना 16.05.2003 के जरिये रद्द कर दिया था। चुने गए उम्मीदवारों में से कुल 69 उम्मीदवारों ने विभिन्न याचिकाओं के जरिये इसे चुनौती दी थी और उच्च न्यायालय ने सम्बन्धित विषयों में इंटरव्यू पर स्टे लगा दिया गया था। जिसके बाद एक रिपोर्ट के अनुसार 69 उम्मीदवार में से 48 उम्मीदवारों को नॉन टेंिटड और 21 उम्मीदवारों टेंिटड घोषित किया गया था।

    16 को जल्द मिलेगी नियुक्ति

    मुख्यमंत्री के आदेशों के मद्देनजर अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन और उच्च शिक्षा सचिव राहुल भंडारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने टेंिटड उम्मीदवारों के मामले में पूरे तथ्यों की जाँच के बाद रिपोर्ट पेश की गई और 13 अन्य उम्मीदवारों नॉन -टेंिटड घोषित किया गया। इस तरह अब कुल 61 उम्मीदवारों को नियुक्त करने सम्बन्धी कार्यवाही आरंभ करते हुए उम्मीदवारों से जरुरी दस्तावेज प्राप्त करने के बाद 16 उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं और शेष उम्मीदवारों द्वारा अपेक्षित दस्तावेज प्राप्त होने के बाद उनको नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।