हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Dussehra: सरस...

    Dussehra: सरसा में दो अलग-अलग स्थानों पर हुआ रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

    Sirsa News
    सरसा में धूं-धूंकर जलते हुए रावण व कुंभकरण के पुतले।

    धूं-धूं कर जला अहंकार

    • विष्णु क्लब ने सबसे पहले जलाया नशे का पुतला | Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। विजयदशमी (Vijayadashami) पर्व पर मंगलवार को सरसा में दो अलग-अलग स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। श्री रामा क्लब द्वारा ऑटो मार्केट के समीप दशहरा मैदान में तथा श्री विष्णु क्लब द्वारा बाइपास पर सीडीएलयू के सामने मैदान में रावण के पुतले का दहन कर दशहरा पर्व मनाया गया। रामा क्लब में बिजली मंत्री रणजीत सिंह व भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने पुतलों को अग्रि दी। वहीं विष्णु क्लब द्वारा नशे का भी 45 फीट का पुतला बनाया गया, जिसे सबसे पहले अग्री दी गई। Sirsa News

    इस दौरान शहर में दोनों क्लबों की ओर से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसे लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। श्री रामा क्लब की ओर से दशहरा पर्व का आयोजन ऑटो मार्केट स्थित चौ. देवीलाल पार्क के समीप दशहरा मैदान में किया गया। यहां पर रावण का पुतला 70 फुट, कुंभकरण का पुतला 65 फुट का था। निर्धारित समय पांच बजकर 58 मिनट पर मुख्यअतिथि ने पुतलों को अग्रि दी। इस मौके पर शानदार आतिशबाजी भी की गई। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार शांति, सौहार्द, अच्छी सेहत और समृद्धि लेकर आए।

    उन्होंने कहा हमें भगवान श्रीराम चंद्र के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार उन्होंने धैर्यवान व आज्ञाकारी बनकर अपने माता-पिता के वचनों का पालन किया। इस अवसर पर श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक श्याम बजाज, प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, सचिव मिंटू कालड़ा, बाबू लाल फुटेला, अनिल डूमरा, अनिल बांगा, बिशंभर चुघ, गुलशन वधवा आदि ट्रस्ट के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। उधर इस अवसर पर विष्णु क्लब के संरक्षक अजय ऐलावादी, प्रधान दीपक सेठी, महासचिव पे्रम शर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश साहनी, अरुण भारद्वाज, सलाहकार दीपक सेठी आदि मौजूद थे। Sirsa News

    श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व | Dabwali News

    डबवाली। डबवाली में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम नाट्यशाला द्वारा सिरसा रोड पर स्थित श्री गुरू गोबिंद सिंह खेल परिसर में रावण व कुभंकरण के पुतले लगाए गए थे। मुख्यअतिथि ने पूजा अर्चना के बाद रावण और कुंभकरण के पुतलों को अग्रि दी और शहर वासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से राम-लक्ष्मण सहित रावण की सेना के साथ बेहद सुंदर झांकिया निकाली गई।

    Dabwali News
    दशहरे पर्व पर मौजूद शहरवासियों की भीड़।

    शोभायात्रा के रूप में निकली राम जी की झांकियों से सुस्जित शहर कि प्रमुख बाजारों से होती हुई दशहरा ग्रांऊड पहुंची। इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने जलपान करवाया और पुष्प वर्षा की। इसके उपरांत राम-लक्षमण व रावण की सेना सहित यह शोभा यात्रा खेल परिसर पहुंची और राम व रावण की सेना में भयंकर युद्ध हुआ पुतलों को अग्रि देने के बाद दशहरा पर्व संपन्न हुआ। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– स्कूलों की हालत सुधारे सरकार: अनुराग ढांडा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here