हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश अहंकार तो दुर...

    अहंकार तो दुर्योधन का भी नष्ट हुआ था

    Ego was also destroyed by Duryodhana

    अंबाला (सकब)। लोकसभा चुनावों में बदजुबानी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है और आए दिन नेताओं के आपत्तिजनक बयान मयार्दाओं को तार-तार कर रहे हैं। इसी कड़ी कांगेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अहंकारी’ बताते हुए उनकी तुलना ‘दुर्योधन’ से कर डाली। प्रियंका गांधी ने यहां कैंट क्षेत्र में गांधी मैदान में पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में एक रैली को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों की बात नहीं करती। इसके नेता कभी कहते हैं हाथी सो रहा है, शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं और कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक परिवार का नहीं बल्कि करोड़ो परिवारों का चुनाव है जिनकी उम्मीदों को मोदी सरकार ने तोड़ा है।  प्रियंका गांधी ने मोदी पर हमला करने वक्त राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की चंद लाइनें भी रैली में सुनाई।

    प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविता कृष्ण की चेतावनी के एक हिस्से का पाठ किया। ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन! बांध मुझे।

    23 मई को तय होगा कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन : शाह

    प्रियंका गांधी के हमले का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 23 मई को तय हो जाएगा कि कौन दुर्योधन है और कौन अर्जुन कौन है। अमित शाह ने कहा, अभी-अभी प्रियंका गांधी ने मोदी जी को दुर्योधन कहा, प्रियंका जी देश की जनता 23 मई को तय कर देगी की दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।