हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य कांग्रेस में ...

    कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के आठ पूर्व विधायक

    Congress Sachkahoon

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया पार्टी में स्वागत

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा होडल के विधायक चौधरी उदयभान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनवाने के बाद सोमवार को पार्टी में पहली बड़ी ज्वाइनिंग करवाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 8 पूर्व विधायकों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। इनमें पूर्व विधायक राजकुमार वाल्मीकि, शारदा राठौर, जिले राम शर्मा, सुभाष चौधरी, परमिंदर ढुल, राकेश कंबोज, नरेश सेलवाल और रामनिवास घोड़ेला शामिल हैं। बता दें कि इन पूर्व विधायकों में से कुछ को कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित किया था। क्योंकि इन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। परंतु ढाई साल बाद ही इन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया।

    इस अवसर पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जिन साथियों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त की है। मैं उनका स्वागत करता हूँ। इन सभी की घर वापसी हुई। बेहतर और सबसे बढ़िया कांग्रेस पार्टी है। आज जो लोग आए है, ये शीशा दिखा रहे हैं। आज हरियाणा के लोग कांग्रेस को विकल्प मानते हैं और मौजूदा नेतृत्व में आस्था जता रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के संबंध में एक कमेटी बनाकर फैसला लेगी। पूर्व सीएम ने कहा कि जो भी पूर्व विधायक शामिल हुए है, उन्हें टिकट की कोई शर्त नहीं रखी। टिकट मेरिट के आधार पर दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जो आजाद चुनाव लड़े थे, 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। परंतु यदि वह योग्य है, तो उसे परिस्थितियों के अनुसार वापस लिए जा सकते हैं।

    खट्टर के साथ मेरी भी मित्रता

    पूर्व सीएम ने कुलदीप बिश्नोई की सीएम मनोहर के साथ मुलाकात के सवाल पर कहा कि राजनीति में मित्रता होती है। मेरी भी खट्टर साहब के साथ मित्रता है। हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक कांग्रेस को वोट देंगे। उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। क्रॉस वोटिंग नहीं होगी। पिछली बार हमारे किसी विधायक ने कोई गड़बड़ी नहीं की थी। अबकी बार हमारे विधायकों को तजुर्बा हो गया है। नरेश सेलवाल के विधायक रहते हुए हुड्डा के खिलाफ खुली खिलाफत के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे नरेश से कोई मतभेद नहीं है। कार्यकारी अध्यक्षों के न आने पर हुड्डा ने कहा कि सभी अपने अपने कार्य में लगे होंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here