हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश आठ ग्राम हेरो...

    आठ ग्राम हेरोइन बरामद, अधेड़ सहित दो जने गिरफ्तार

    Sangrur News
    सांकेतिक फोटो

     संगरिया पुलिस की कार्रवाई

    हनुमानगढ़। संगरिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो कार्रवाई करते हुए आठ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर अधेड़ उम्र के शख्स सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार संगरिया पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चन्द कच्छावा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम संगरिया से नाथवाना रोड पर स्थित वीएस वीला मैरिज पैलेस के नजदीक पहुंची तो वहां खड़े एक शख्स की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने मौके से हरीश कुमार उर्फ कालू (52) पुत्र कश्मीरी लाल अरोड़ा निवासी वार्ड 21, संगरिया को गिरफ्तार किया। मामले की जांच टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। दूसरी कार्रवाई में संगरिया थाना में तैनात प्रशिक्षु एसआई राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बुधवार रात्रि को मानकसर से लीलांवाली रोड पर स्थित चक दो एसटीबी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय व मानकसर स्टेशन के पास से एक युवक को दो ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामासिंह (34) पुत्र साधुसिंह बाजीगर निवासी 19 एमकेएस, मानकसर के रूप में हुई। इस मामले की जांच संगरिया थाना प्रभारी सुभाष चन्द कच्छावा कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here