हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना के आठ नए मामले, कुल संख्या 347 हुई, चार की मौत

    Coronavirus cases spike in India - Sach Kahoon

    चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले आने के बाद राज्य में अब यह महामारी अब चिंताजनक और बिस्फोटक रूप लेने लगी है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 347 हो गई है। वहीं इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है और 235 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले भी बढ़ कर 108 तक पहुंच गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के Coronavirus की स्थिति को लेकर जारी सुबह के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

    राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 35564 तक पहुंच गया है जिनमें से 20379 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15185 निगरानी में हैं। अब तक 29275 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 26904 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 347 पॉजिटिव पाए गए हैं। 2024 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 347 पॉजिटिव मरीजों में से 235 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक में कुल चार मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। बुलेटिन के अनुसार 347 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं। इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी का एक-एक नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं।

    14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी | Coronavirus

    इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है। राज्य में आज कोरोना संक्रमण के झज्जर से चार, गुरूग्राम से तीन और सोनीपत से एक मामला आया। इसके बाद राज्य में अब नूंह में 58, गुरूग्राम 57, फरीदाबाद 53, पलवल 34, सोनीपत 26, झज्जर 28, पंचकूला 18, अम्बाला 14, पानीपत में 13, करनाल छह, हिसार, रोहतक, और सिरसा चार-चार, भिवानी और यमुनानगर तीन-तीन, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    कुल पॉजिटिव मामलों में से नूंह से 50, फरीदाबाद 41, गुरूग्राम 38, पलवल 32, पंचकूला 17, अम्बाला दस, करनाल और पानीपत पांच-पांच, सिरसा और सोनीपत चार-चार, यमुनानगर तीन, भिवानी, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।