हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशा तस्करी मा...

    नशा तस्करी मामले में आठ लोग नामजद

    drug-smuggling-case

    बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज कर आठ लोगों को नामजद किया है। थाना नेहियांवाला के एसआइ तरनदीप सिंह ने जैतो बाइपास रोड गोनियाना मंडी से शिव कुमार को गिरफ्तार कर 42 किलोग्राम पौधे भुक्की पोस्त के बरामद किए गए। ( Drug smuggling case) थाना तलवंडी साबो के एएसआइ निर्मल सिंह ने स्थानीय तलवंडी साबो में गश्त के दौरान गांव जग्गाराम तीर्थ के रहने वाले आत्मा सिंह को दो किलो भुक्की चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना तलवंडी साबो के एएसआइ सुरजीत सिंह ने गांव भागीबांदर से 20 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद कर गांव भागीबांदर के रहने वाले आरोपित लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना नंदगढ़ के एएसआइ सुरजीत सिंह ने गांव रायके कलां के रहने वाले राजदीप सिंह को 40 नशीली गोलियां व 11 हजार 700 रुपये की जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है। थाना बालियांवाली के एएसआइ चमकौर सिंह ने गश्त के दौरान गांव भूंदड़ सेमा नाला से कार सवार गांव भूदड़ के रहने वाले आरोपित पपनी सिंह, गांव बालियांवाली के अमनदीप सिंह, रंजीत सिंह, गांव कुतीवाल खुर्द के रहने वाले मैगल सिंह को गिरफ्तार किया। फरार आरोपित कुलविदर सिंह वासी गांव भूंदड़ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।