हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अफगानिस्तान म...

    अफगानिस्तान में आतंकवादी सफाया अभियान में आठ की मौत

    Eight terrorist killed

    कुुंदुज (एजेंसी)। अफगानिस्तान के कुंदुज में आतंकवादियों का सफाया अभियान अभी जारी है और अभी तक आठ आतंकवादी मारे गये हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता इस्मातुल्लाह मुराडी ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार अपराह्न कुंदुज शहर के बाहरी इलाकों में बाग-ए-शिरकत और शिनवारी में यह सफाया अभियान चलाया गया जिसमें अभी तक आठ आतंकवादी मारे गये हैं और दो अन्य घायल हो गये हैं।

    अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा लगाये गये कुल 15 एंटी पर्सनल और एंटी व्हिकल सुरंग का पता लगाया गया जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। मुराडी ने बताया कि जब तक आतंकवादियों के इलाके से सफाया नहीं किया जाता तब तक अभियान जारी रहेगा। तालिबानी आतंकवादियों ने रिपोर्ट पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।