हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिन-दिहाड़े 8 ...

    दिन-दिहाड़े 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

    Girl, Misbehave, Punjab

    पुलिस ने मामला दर्ज कर की आरोपी की तलाश शुरू

    बठिंडा/भुच्चो मंडी। दिन-दिहाड़े एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उक्त आरोपी द्वारा बच्ची को बहला-फुसलाकर लेकर जाने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई, जिस के आधार पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

    एकत्रित की गई जानकारी अनुसार पंचायती नीलकंठ मंदिर के नजदीक तीसरी कक्षा की बच्ची दोपहर के समय गली में स्थित वैरायटी स्टोर से सामान लेकर घर वापिस जा रही थी कि गली के मोड़ पर खड़े एक युवक ने उसे सरकारी स्कूल का पता पूछने के बहाने स्कूल में ले जाकर गेट के साथ बने कमरे के पीछे उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

    लोगों में बना सहम का माहौल

    उक्त बच्ची ने बताया कि उक्त युवक ने उसके थप्पड़ भी मारे व किसी को इस संबंधी बताने पर और मारपीट करने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची ने घर आकर अपने परिवार के सदस्यों को सारी बात बताई तो परिवार वालों ने घटना स्थल पर जाकर देखा परंतु वहां कोई नहीं था। इस संबंधी आसपास के लोगों को पता चला चलने पर लोगों ने एकत्रित होकर इस की जानकारी पुलिस को दी व इस घटना के साथ लोगों में सहम का माहौल बन गया।

    एसएचओ नथाना भुपिन्दर सिंह, चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह, एएसआई राजिन्द्र कौर ने उक्त बच्ची से सारी जानकारी हासिल कर उसकी माता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ थाना भुपिन्दर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। दिन-दिहाड़े घटी इस घटना के साथ मंडीवासियों में भारी सहम पाया जा रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।