हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home खेल बुजुर्ग मास्ट...

    बुजुर्ग मास्टर चांद सिंह ने जीते 17 मैडल

    झज्जर (संजय मेहरा)। मास्टर चांद सिंह अहलावत ने इन्दौर, नेपाल, कुरूक्षेत्र, मलेशिया फतह करने के बाद देश की राजधानी दिल्ली की ओर रूख किया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 17 दिसम्बर 2022 को आयोजित दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स सीनियर सिटीजन चैम्पियनशिप की शॉटपुट स्पर्धा में 9.46 मीटर थ्रो, जेवलियन थ्रो 21.60 मीटर व डिस्क्सथ्रो 22 मीटर फैंककर 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। मुख्य अतिथि दिल्ली के ए.सी.पी. विजयपाल और दिल्ली एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा खन्ना ने मास्टर चाँदसिंह अहलावत को प्रमाण-पत्र और स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। मास्टर चाँदसिंह अहलावत ने जीत का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिन्द फौज के कैप्टन हरद्वारी सिंह अहलावत और डीघल व अहलावत खाप के कुलदेवता दादा सादूदेव को समर्पित किया।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया एचटेट परीक्षा का परिणाम

    मूलरूप से झज्जर जिला के गांव डीघल निवासी और हाल में रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और गांव वासियो ने बधाई दी। बता दें कि मास्टर चांद सिंह ने इन्दौर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण पदक। नेपाल में 16 से 19 नवम्बर तक आयोजित 7वीं अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण पदक जीते। 31वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र में 26 से 27 नवम्बर तक आयोजित हुई जिसमें 3 स्वर्ण पदक हासिल किए। 3 से 4 दिसम्बर तक क्वालालम्पुर मलेशिया में अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप में जीते 3 सिल्वर पदक झटके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here