हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब एमएसजी के बच्...

    एमएसजी के बच्चों के सेवाभाव को देख भावुक हुए बुजुर्ग

    MSG-children

    सच कहूूँ/मनोज गोयल
    घग्गा (पटियाला)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू किए गए नए मानवता भलाई कार्य को करते हुए ब्लाक घग्गा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने बेसहारों का सहारा बनकर वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को अपनेपन का अहसास करवाते हुए उनके साथ केक काटकर, मिठाई व फल फ्रूट बांटकर खुशी सांझी की।

    सेवादारों ने बताया कि यह सब करते देख बुजुर्गों का दिल पसीज गया। बुजुर्गों ने सेवादारों से पूछा कि बेटा आप कौन हो? जो हमारे लिए इतना सब कुछ कर रहे हो, तो सेवादारों ने बताया कि हम डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बच्चे हैं। सेवादारों ने बताया कि हमें पूज्य गुरु जी ने ही आपके पास भेजा है। यह सब कुछ सुनकर उनकी आँखोें से आंसू बहने लगे।

    उन बुजुर्गों ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का तहेदिल धन्यवाद किया व पूज्य गुरु जी से मिलने की जिज्ञासा प्रकट की। इस मौके वृद्ध आश्रम कमेटी के प्रधान पवन शास्त्री ने भी पूज्य गुुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पहुंचे सेवादार प्रेमी सेवक टिंकू इन्सां, मनोज इन्सां, 15 मैंबर मक्खन इन्सां, 15 मैंबर बंटी इन्सां, 15 मैंबर विशाल इन्सां, 15 मैंबर जग्गी इन्सां व अन्य सेवादार मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here