हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    EC Raids Punjab CM’s House: दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग ने की भगवंत मान के दिल्ली आवास पर छापेमारी

    Punjab News
    Punjab News: देश के लिए रोल मॉडल बना पंजाब

    पैसे बांटने की शिकायत पर पहुँची टीम

    EC Raids Punjab CM’s House: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा हाई है। 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस बीच वीरवार को चुनाव आयोग की ओर से पैसे बांटने की शिकायत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास (कपूरथला हाउस) पर छापेमारी की गई। EC Raids

    इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास (कपूरथला हाउस) पर रेड हुई है। रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। वहीं दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया, जिसमें कहा गया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई रेड नहीं की गई। छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची है।

    दिल्ली पुलिस ने कहा-हम सिर्फ चुनाव आयोग का सहयोग कर रहे हैं | EC Raids

    रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि हमें सी-विजिल ऐप्लीकेशन पर कैश बांटने की शिकायत मिली थी, अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसे वेरिफाई किया जाता है। हमारी टीम कपूरथला हाउस पहुंची है। हालांकि अभी तक आवास में दाखिल नहीं हुए हैं, बातचीत कर रहे हैं। रिटर्निंग आॅफिसर ने कहा कि सी-विजिल ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है। मानक प्रोटोकॉल के अनुसार कपूरथला हाउस के नजदीक तैनात नई दिल्ली की फ्लाइंग स्क्वायड टीम जांच करने और निर्धारित 100 मिनट की समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई कर इसे बंद करने का काम सौंपा गया था।

    शिकायत मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम तुरंत कपूरथला हाउस में कथित उल्लंघन के स्थान पर पहुंच गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रेड को लेकर भगवंत मान ने कहा कि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है, हमें गलत काम करने की कोई जरूरत भी नहीं है। राजनीति में आने से पहले हम अपने पेशे में कमा रहे थे और अच्छी तरह से सेटल थे। जब हम राजनीति में आए तो लोगों ने हमारा वेलकम किया। मान ने कहा कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। EC Raids

    Gala Spring Festival: स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण डेटा नई ऊंचाई पर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here