हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य बिजली शॉर्ट स...

    बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    Bahadurgarh News
    सांकेतिक फोटो

    कमरे में रखा समान जलकर राख

    • न्यू टैगोर गार्डन की घटना, एक घंटे में पाया आग पर काबू

    अंबाला(सच कहूँ न्यूज)। अंबाला के न्यू टैगोर गार्डन महेश नगर स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में रखा लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारण बिजली शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कमरे में आग की लपटें उठती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि कमरे में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत करीब ढाई लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया। मकान मालिक गुरमेल ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है। बुधवार को वह बिलासपुर दवा लेने के लिए गया था। पड़ोसियों ने फोन करके घर में आग लगने की सूचना दी। बताया कि दोनों बेटे काम पर गए थे। घर पर बहू और बच्चे थे। गनीमत रही कि उसकी बहू ने कमरे में आग लगते ही वहां रखा सिलेंडर बाहर निकाल लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here