हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    Ghaziabad :गाजियाबाद जिले के 85 हजार लोगों के कट सकते है आज बिजली कनेक्शन

    Ghaziabad

     200 करोड़ का बकाया वसूलने में जुटा बिजली विभाग

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। आज मार्च का महीना खत्म होने में (Ghaziabad) महज  कुछ घंटे ही बचे  हैं और इन घंटों में  विद्युत विभाग को 200 करोड़ रुपये बकाए की वसूली करनी है। इसके लिए विद्युत विभाग ने डिसकनेक्शन अभियान चलाया हुआ  है। विभाग का जिले के करीब  85 हजार उपभोक्ताओं पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया था, कई महीने चले अभियान के दौरान विभाग करीब  100 करोड़ रुपये   की ही वसूली कर पाया है।

    गाजियाबाद जोन के चीफ इंजीनियर नीरज स्वरूप ने बताया कि (Ghaziabad) अभियान लगातार जारी है। और बकायेदारों पर तकादा भी बढ़ा दिया गया है। जो उपभोक्ता आज यानी  31 मार्च तक अपना बिल जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिले में विद्युत निगम के लगभग 11 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से लगभग 85 हजार उपभोक्ताओं पर विभाग का 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया था।

    इसके अलावा लगभग दो लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का 100 करोड़ (Ghaziabad) रुपये से ज्यादा बकाया था। ये वह उपभोक्ता हैं जिन्होंने कई महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं किया था। इनमें से अधिकांश अपभोक्ताओं से विभाग  ने वसूली कर ली है। और अन्य बकायेदारों से लगातार फोन करके तकादा किया जा रहा है। जबकि 83 हजार उपभोक्ता बड़े बकायेदार हैं, जिन पर 10 हजार से 10 लाख रुपये तक बिल बकाया है। ऐसे हजारों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग  की ओर से आरसी  जारी करवाई गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here