
18 साल से सीधे रोल पर काम कर रहे कर्मचारियों को पोर्ट करने के दबाव का आरोप, 2 घंटे किया रोष प्रदर्शन
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: घरौंडा में बिजली निगम के कर्मचारियों ने केंद्रीय परिषद से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन करीब 18 साल से कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए दबाव बना रहा है। इसी के विरोध में करनाल सर्कल की सभी सब यूनिटों में 2 घंटे का प्रदर्शन किया गया। Gharaunda News
यूनिट प्रधान विनोद जिंदल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 फरवरी को पंचकूला में केंद्रीय परिषद की वार्ता समिति की बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार उत्तर हरियाणा के सभी सर्किलों और दक्षिण हरियाणा में जींद सर्कल सहित 19 फरवरी से 23 फरवरी तक सब यूनिट स्तर पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को यूनिट स्तर पर भी 2 घंटे का विरोध किया जाएगा। Gharaunda News
कर्मचारियों का कहना है कि अभी डीसी रेट कर्मचारी निगम के सीधे रोल पर कार्यरत हैं। प्रशासन उन्हें अस्थायी आईडी बनाने के नाम पर एचकेआरएन में भेजना चाहता है, ताकि समान काम समान वेतन और भत्तों का लाभ न देना पड़े। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन और भत्ते देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार और निगम प्रशासन जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट सिटी से इंद्रजीत प्रधान ने की। मंच संचालन सब अर्बन प्रधान प्रदीप कुमार ने किया। सेंट्रल कमेटी से डीसीओ वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नरेश शर्मा कैशियर, राजेश कुमार, गुरदेव, संदीप शर्मा एएफएम, बलकार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– ‘अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर ससुर ने पुत्रवधु को मौत के घाट उतारा’














