हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार किसानों...

    सरकार किसानों को बिना शर्त मुफ्त बिजली दे, छलावा न करे: चौ राकेश टिकैत

    Noida News
    Noida News : सरकार किसानों को बिना शर्त मुफ्त बिजली दे, छलावा न करे: चौ राकेश टिकैत

    विद्युत नियामक आयोग ने नोएडा में भाकियू के साथ बैठक कर किसानों की बिजली समस्याओं पर की चर्चा | Noida News

    • राकेश टिकैत बोले,सरकार के जरिए किसानों को मुफ्त बिजली दी गई है, हम विद्युत संयोजनों पर मीटर स्थापित नहीं होने देंगे

    नोएडा (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Noida News: उत्तर प्रदेश के किसानों की बिजली समायाओ को लेकर जनपद गौतमबुद्धनगर में भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना के साथ में उत्तर प्रदेश विधुत नियामक आयोग ने बैठक का आयोजन कर समस्याओं पर गंभीरता चर्चा की।इस बैठक में इनके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत सम्बन्घी समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक व बिन्दुवार सभी मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। Noida News

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बैठक में शामिल अधिकारियों के सामने उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए किसानों को निजी नलकूपों पर दी जा रही मुफ्त बिजली के विषय को लेकर कहा कि सरकार बिना किसी शर्तों के किसान को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम किसी भी निजी ट्यूबवेल(नलकूपों) के विद्युत कनेक्शन(संयोजनों) पर मीटर स्थापित नहीं होने देंगे। सरकार की अपनी सोलर रूफ टॉप योजना में प्रति किलोवाट दी जाने वाली सब्सिडी को भार अधिक होने पर भी या वाट बढ़ने पर भी एक ही धनराशि पर छूट दी जाए।उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के डूब क्षेत्र में किसानों को निजी नलकूपों पर विद्युत कनेक्शन नहीं दिये जा रहे हैं। इन्हें भी नियामक आयोग किसानों को देने का काम करें। Noida News

    वही बैठक में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।और साथ-साथ समस्याओं को हल करने का भी आश्वासन दिया। अरविन्द कुमार के साथ-साथ बैठक में संजय सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग, पीआर कुमार प्रबन्ध निदेशक नोएडा पॉवर कम्पनी लिमिटेड और एनपीसील के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। Noida News

    यह भी पढ़ें:– अबादी में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here