हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश किसान व गरीब ...

    किसान व गरीब के विकास पर जोर दें : राजनाथ

    Emphasize the development of farmers and poor Rajnath

    भाजपा अध्यक्ष ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात

    • राजनाथ ने कहा-धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊंचाई
    सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही किसान व गरीब के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु कार्य किए हैं। इसी धारणा के साथ हरियाणा में भाजपा के संगठन का विस्तार किया जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने धनखड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हरियाणा के लिए भी गौरव कि बात है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने ओपी धनखड़ के रूप में ऐसे व्यक्तित्व पर भरोसा जताया है, जो हमेशा से गांव गरीब और किसान से जुड़े मुद्दों की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य के साथ साथ सुगमता के साथ फसल बेचने का उचित प्लेटफार्म मिले, इसके लिए धनखड़ हमेशा प्रयासरत रहे हैं।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से भी मिले

    ओपी धनखड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर उनसे विस्तार से बातचीत की। नड्डा ने धनखड़ को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे खरे उतरेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।