हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कारोबार 8th Pay Commi...

    8th Pay Commission: इस दिपावली कर्मचारियों की होगी मौज! बेसिक सैलरी में की जाएगी इतने हजार की बढ़ोत्तरी…

    8th Pay Commission
    8th Pay Commission: इस दिपावली कर्मचारियों की होंगी मौज! बेसिक सैलरी में की जाएगी इतने हजार की बढ़ोत्तरी...

    8th Pay Commission: मुज्जफरनगर (सच कहूं/अनु सैनी) । अक्सर लोग बढ़ती महंगाई को लेकर शिकायत करते रहते हैं, उनकी शिकायतों को ध्यान में रखकर और विभिन्न केंद्रीय वेतन आयोगों की सिफारिशों के साथ भारत में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कई महत्वपूर्ण संशोधन हुए हैं। देश के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी कई सालों से मांग कर रहे हैं कि उनकी बेसकि सैलरी में बढ़ोत्तरी की जाए। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जुलाई में पेश हुए बजट से भी काफी आस थी, लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की, सरकार ने बजट में 8वें वेतन आयोग की बात को भी ज्यादा तबज्जों नहीं दी, अब वित्त मंत्रालय के सूत्रों का दावा हैं कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा करने की तैयारी सरकार ने कर ली हैं, दिपावली से कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई सैलरी आएगी।

    Sukanya Samriddhi Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना की लेटेस्ट गाइड लाइन जारी, सरकार बंद कर सकती है ऐसे खाते

    बेसिक सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी | 8th Pay Commission

    दरअसल सरकारी कर्मचारियों की जब सैलरी बनती हैं, तब इसमें तमाम भत्ते लगाए जाते हैं, काफी दिनों से मांग उठ रही हैं, कि बेसिक सैलरी में इजाफा किया जाना चाहिए, यानि बेसिक सैलरी कम से कम 26000 रुपए होनी चाहिए, वहीं बजट साल में भी ये मांग उठी थी, लेकिन उस वक्त सरकार ने इस पर कोई बात नहीं की थी। वहीं अब जानकारी मिली हैं कि सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को ये तोहफा देने की तैयारी कर रही हैं, इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी, अपेक्षित वेतन वृद्धि 20 प्रतिशत से 35 प्रतिशत के बीच हो सकती हैं, जो संभावित रूप से लेवल 1 वेतन को लगभग 34,560 रुपये तक ले जा सकती हैं और लेवल 18 वेतन को 4.8 लाख रुपये तक बढ़ा सकती हैं।

    इतने साल बाद होता है वेतन आयोग का गठन | 8th Pay Commission

    जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अभी तक 7वें वेतन आयोगों का गठन हो चुका हैं, भारत में पहला वेतन आयोग 1946 में बनाया गया था, वहीं लास्ट का 7वां वेतन आयोग 28 फरवरी, 2014 को गठित हुआ था, अब 8वें वेतनमान आयोग पर चर्चा शुरू हो गई हैं, जनकारी के मुताबित आठवें वेतन आयोग का गठन करने के लिए फाइल बनने लगी है। बता दें कि 8वें वेतन आयोग से देश के एक करोड़ 12 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स को सीधा लाभ मिल सकेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here